14 नवंबर तक मंगल चलेगा उल्टी चाल, किस के लिए शुभ और किसके लिए रहेगा अशुभ

ग्रहों का सेनापति मंगल 10 सितंबर से मेष राशि में वक्री हो चुका है। 14 नवंबर तक मंगल इसी स्थिति में रहेगा। इसके बाद पुन: मार्गी हो जाएगा।

मेष

मंगल के वक्री होने से आप घमंडी, पूर्वाग्रही और भावुक हो सकते हैं। आपके पराक्रम और बल में वृद्धि होगी। रक्त संबंधी कोई विकार हो सकता है। प्रॉपर्टी के कार्यों में इस दौरान हाथ ना डालें तो बेहतर रहेगा।

मेष

मंगल के वक्री होने से आप घमंडी, पूर्वाग्रही और भावुक हो सकते हैं। आपके पराक्रम और बल में वृद्धि होगी। रक्त संबंधी कोई विकार हो सकता है। प्रॉपर्टी के कार्यों में इस दौरान हाथ ना डालें तो बेहतर रहेगा।

वृषभ

अनियंत्रित खानपान का असर सेहत पर हो सकता है। धन हानि हो सकती है। कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। चोट लग सकती है। वाहन-मशीनरी का प्रयोग करते समय सावधानी रखें। पारिवारिक जीवन में रिश्तों को संभालकर रखना होगा।

मिथुन

मंगल आपकी आय को प्रभावित करेगा। वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है। क्रोध पर काबू रखें। जरा-जरा सी बातों में घबराने की बजाय हिम्मत से काम लें। कृषि और जमीन से जुड़े कामों में फायदा हो सकता है।

कर्क

आर्थिक स्थिति बुरी तरह चरमरा सकती है। नौकरी के लिए भटकना पड़ सकता है। अपने झगड़ालू स्वभाव को दूर ही रखें। इससे संबंध बिगड़ सकते हैं। व्यवसाय में बदलाव के संकत हैं। भूमि, संपत्ति के काम फिलहाल टाल दें।

सिंह

उधार लेने की नौबत आ सकती है। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। मनमुताबिक सफलता मिलने में संदेह रहेगा। आर्थिक गतिविधियां लगभग ठप हो जाएंगी। परिवार का सपोर्ट रहने से आप बहुत कुछ अच्छा कर पाएंगे।

कन्या

स्वयं या संतानपक्ष को स्वास्थ्य संबंधी कष्ट आ सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में विपरीत परिस्थितियां भोगना पड़ सकती हैं। धन के आगमन में रूकावट पैदा होगी। परिवारजनों से मतभेद रहेंगे। वैवाहिक जीवन में भी संकट आ सकता है।

तुला

जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। प्रेम संबंध भी टूट सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। लाभ और हानि दोनों की ही स्थिति रहेगी। रक्त संबंधी रोगों में कुछ हद तक आराम रहेगा। भागीदारी में कोई काम न करें।

वृश्चिक

आपकी पुरानी बड़ी बीमारियां दूर होंगी। खर्च में कमी आएगी। पैसों की बचत होगी। नया भवन, भूमि खरीदने के योग बनेंगे। बिजनेस में उतार-चढ़ाव के बावजूद लाभ की स्थिति में रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारियों से परेशानी पैदा हो सकती है।

धनु

क्रोध के कारण रिश्ते बिगाड़ लेंगे। बच्चों के प्रति आपका व्यवहार रूखा हो सकता है। क्रोध की अधिकता आपको हर जगह नुकसान पहुंचा सकती है। खर्च संभलकर करना होगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च ना करें। व्यसन की आदतों से दूर रहें।

मकर

भूमि से लाभ होने के संकेत हैं। धन संबंधी मामलों में फायदे में रहेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जो भी नया काम करना चाहें, कर सकते हैं। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे।

कुंभ

भाई-बंधुओं की तरफ से कोई परेशानी आ सकती है। वक्री मंगल के कारण आपके क्रोध में वृद्धि होगी और कई बनते काम बिगाड़ लेंगे। भूमि, संपत्ति के काम टालना ही ठीक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट लगने की आशंका है।

मीन

भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होने के संकेत हैं। स्थान परिवर्तन के साथ लाभ होगा। नए वाहन खरीदने का योग है। परिवार में स्थितियां सुकूनदायक बन जाएंगी। जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *