हाई ब्लड प्रेशर और गठिया का काल है काली किशमिश

किशमिश को सब कोई जानता होगा। यह वह ड्राई फ्रूट है जिसको भारत में बहुत सारे लोग इस्तेमाल में लाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि किशमिश का सिर्फ एक ही प्रकार नहीं होता है जिसका आप आमतौर पर सेवन हैं। किशमिश के कई अन्य प्रकार भी होते हैं जो अलग रंग के होते हैं। उन्हीं सभी प्रकारों में से एक काली किशमिश भी है। इस किशमिश इसको बनाने के लिए हमें काले अंगूर को सुखाना पड़ता है। दोस्तों काली किशमिश के सेवन करने से हमारे शरीर को बहुत सारे फायदे होते हैं। इसमें बहुत सारे ऐसे पोषक तत्व होते हैं जैसे कि एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट जो हमारे शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने में हमारी बात करते है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको काली किशमिश खाने से होने वाले 3 बड़े स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं हम स्वास्थ्य लाभो पर।

ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए संजीवनी

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आज बहुत सारे लोगों को हैं। इससे हृदय संबंधित रोग होने की बहुत ज्यादा संभावनाएं होती है। इसीलिए जिन लोगों को ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या है तो उन्हें काली किशमिश रोज अच्छे से चबा चबाकर खाना चाहिए। काली किशमिश में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे शरीर में सोडियम की मात्रा को घटाकर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

रक्त की सफाई करता है

जिन लोगों के चेहरे पर हमेशा दाग धब्बे और फुंसियां होती रहती है उन लोगों के रक्त में बहुत ही ज्यादा गंदगी रहती है। इन लोगों को अभी खून की सफाई करने की जरूरत है। इसीलिए ऐसे लोगों को काली किशमिश का सेवन करना चाहिए। इसका सेवन करने से उनके चेहरे पर दाग धब्बे और झुर्रियां हमेशा के लिए गायब हो जायेगी।

गठिया के मरीजों के लिए रामबाण

गठिया हड्डियों की कमजोरी से होता है। वैसे भी किसी भी इंसान की हड्डियां 40 की उम्र के बाद कमजोर होने लगती है। इससे उन्हें बुढ़ापे में गठिया जैसी दर्दनाक बीमारी हो जाती है। जैसा कि हमने बताया कि काली किशमिश में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे हमारी हड्डियां अंदर से मजबूत होती है। कैल्शियम के सेवन से हमारे हड्डियों का घनत्व बढ़ता है जिससे हमें गठिया जैसी समस्या नहीं होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *