हरियाणा बॉर्डर सील, बाइक सवारों से भी पूछताछ के बाद यूपी में आने दिया
रविवार को पूरे दिन केवल माल वाहक वाहन ही यमुना पुल से यूपी में आये। यूपी सरकार द्वारा लगाये गये दो दिन के लॉक डाउन के चलते रविवार को पूरे दिन हरियाणा बॉर्डर यमुना पुल से यात्री वाहनो की आवाजाही बंद रही।
केवल माल वाहक वाहन ही पुल से गुजरे। यूपी में कोरोना संक्रमण के मामले बढने पर मुख्यमंत्री द्वारा शनिवार व रविवार को दो दिन का लॉक डाउन लगाया गया था। जिसके चलते हरियाणा सीमा यमुना पुल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान पानीपत की और से यात्री वाहनो को यूपी में नही आने दिया गया।
स्थानीय बाइक सवारो को भी पूछताछ के बाद ही यूपी में आने दिया जा रहा था। इस दौरान यमुना पुल से केवल माल वाहक वाहन ही अन्दर आये। जिसके चलते यमुना पुल सुनसान नजर आ रहा था।