सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी में किसने अच्छा नेतृत्व किया? जानिए

युवराज सिंह दो विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे। 2007 में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि सौरव गांगुली की कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की कप्तानी से ज्यादा सहयोग मिला। बाएं हाथ के इस पूर्व आक्रामक बल्लेबाज ने कप्तान गांगुली को शीर्ष पर रखा।
युवराज सिंह ने स्पोर्ट्स स्टार को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ”मैं सौरव गांगुली के नेतृत्व में खेला, उनसे मुझे बहुत समर्थन और सहयोग मिला। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने चार्ज लिया। धोनी और गांगुली में से बेहतर चुनना कठिन काम है। मेरे पास गांगुली की बहुत यादें हैं, लेकिन माही और विराट से मुझे वैसा समर्थन नहीं मिला।”

गांगुली ने जिस तरह से सपोर्ट दिया, वैसा ही सपोर्ट आपको अपने करियर के लिए चाहिए होता है। जब आप अपना इंटरनेशनल करियर शुरू करते हैं, तो आपको इसी तरह के सपोर्ट की जरूरत होती है। इसके बाद यह आप पर निर्भर करता है कि आप अपने करियर को कैसे आगे बढ़ाते हैं, लेकिन शुरुआती सपोर्ट काफी अहम होता है।’ जहीर ने बताया कि ऐसा ही महेंद्र सिंह धोनी ने भी युवा क्रिकेटरों के साथ किया था।

उन्होंने कहा, ‘जब एम एस धोनी टीम में आए थे, तब टीम में काफी अनुभवी खिलाड़ी थे। तब उन्हें ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ी थी, लेकिन जब वो एक-एक करके संन्यास लेने लगे तो उन्हें युवा क्रिकेटरों को संवारना था। उन्होंने वैसा ही कुछ किया, जो दादा (गांगुली) ने युवा क्रिकेटरों के साथ किया था। यह लीडर की क्वॉलिटी होती है, जिससे वो टीम को आगे ले जाते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *