सूर्यग्रहण 2020: 14 दिसंबर को लगने वाला सूर्यग्रहण कितने बजे से कितने बजे तक रहेगा?

इस वर्ष कुल 6 ग्रहण लगे, जिसमें से छठा और आखिरी ग्रहण 14
दिसंबर को लगेगा। यह ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा। इससे पहले 30
नवंबर को उपछाया चंद्रग्रहण लगा था।

14 नवंबर को ग्रहण के
बाद साल 2020 की विदाई हो जाएगी। भारतीय समय के अनुसार
सूर्य ग्रहण 14 नवंबर की शाम 7 बजकर 02 मिनट से आरंभ हो
जाएगा जो 15 दिसंबर की रात के 12 बजकर 23 मिनट पर खत्म
हो जाएगा।

सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगेगा। यह
सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिस कारण से इसका सूतक
काल मान्य नहीं होगा।

यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, साउथ
अफ्रीका अटलांटिक, हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के कुछ
हिस्सों में दिखाई देगा। इससे पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण 21
जून को लगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *