सावधान! कहीं आप नकली मावा तो नहीं खरीद रहे, इन टिप्स से 2 मिनट में करिए असली और मिलावटी खोए की पहचान

त्यौहार आते ही घरों में पकवान बनने लगते हैं। अभी होली का
त्यौहार नजदीक है लेकिन गुझिया के बिना होली का त्योहार
एकदम फीका है। गुझिया को मावा भरकर बनाया जाता है लेकिन
आजकल मावे में जमकर मिलावट हो रही है। अगर आप मावा
खरीद रहे हैं तो दो मिनट में इसकी क्वालिटी चेक कर सकते हैं कि
मावा असली है या मिलावटी। ये रहे कुछ टिप्स।


01- मावे के जरा से टुकड़े को हाथ के अंगूठे पर थोड़ी देर के लिए
रगड़ें। अगर इसमें मौजूद घी की महक अगर देर तक अंगूठे पर
टिकी रही तो समझ लीजिए मावा एकदम शुद्ध है।


02-हथेली पर की एक गोली बनाएं और उसे देर तक दोनों
हथेलियों के बीच घूमाते रहें। अगर ये गोली फटने लगे तो समझ
जाइए कि मावा नकली या मिलावटी है।


03-5 मिली लीटर गर्म पानी में करीब 3 ग्राम खोया डालें। थोड़ी
देर ठंडा होने के बाद इसमें आयोडीन सॉलूशन डालें। इसके बाद
आप देखेंगे कि नकली खोए का रंग धीरे-धीरे नीला पड़ने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *