सर्दियों म ये चीजें खाएं, सीने में कभी नहीं जमेगा कफ

सर्दियों के आते ही सर्दी-जुकाम होने लगता है। सर्दी-जुकाम होने से सीने और गले कफ जम जाता है जिससे काफी परेशानी होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए कई तरह की दवाइयों और अन्य उपायों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कफ से जल्दी छुटकारा नहीं मिलता है। इसलिए आज हम कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन करते रहने से कफ जमने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में…

1- अगर आप कफ जमने से की समस्या से परेशान हैं तो आप तुलसी और अदरक का सेवन करना शुरू कर दीजिए। तुलसी और अदरक को एक साथ खाने से कफ जमने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ेगी।

2- काली मिर्च भी कफ जमने की समस्या से छुटकारा दिलाता है। 2 कप में कुछ काली मिर्च कूटकर डाल दें। इसके बाद पानी को तब तक उबालें जब तक वो आधा न रह जाए। इसके बाद इस पानी को पिएं। ध्यान रखें काली मिर्च का पानी सुबह और शाम दोनों टाइम पिएं।

3- आप कफ जमने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लहसुन खा सकते हैं। क्योंकि लहसुन की तासीर गर्म होती है। यह सर्दी जुकाम से बचने में मदद करता है। इसके अलावा गुड़ खा सकते हैं। गुड़ की तासीर गरम होती है। गुड़ के सेवन सीने और गले में जमा कफ साफ़ हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *