समुद्र की गहराई में पाए जाने वाले कुछ सबसे खतरनाक स्क्विड

समुद्र अपनी गहराई में अनेकों राज लिए हुए है। समुद्र में अनेक प्रकार जीवो को निवास करते है जिनमें से कुछ जीव अंत्यंत गहराई में भी रहने में सक्षम होते है।स्क्विड मुख्यत: गहरे समुद्र में पाया जाने वाला एक अत्यधिक विचित्र जीव है। इनकी कई प्रजातियां गहरे समुद्र में पाई जाती है।

(1) बिगफिन स्क्विड :

बिगफिन स्क्विड लंबे और पतले फिन वाला वाला जीव है। मुख्यत: यह मध्यम आकार का होता है लेकिन फिन का आकार काफी ज्यादा बड़ा होता है। इस कारण इसकी लंबाई 16 फुट तक हो सकती है अर्थात या मनुष्य से आकार में 3 गुना बड़ा हो सकता है। यह बड़ी मछलियों का शिकार करने में सक्षम जीव है। इस जीव की सबसे पहली तस्वीर 2005 में हवाई द्वीप में ली गई थी। यह जीव विषधर नहीं होता है।

(2) वैंपायर स्क्विड :

वैंपायर स्क्विड बहुत ही अदभुत और आश्चर्यचकित कर देने वाले जीव है जो अत्यधिक गहरे समुद्र में पाया जाता है। इस जीव के नाक और अन्य स्पॉट्स में लाइट एमिटिंग ग्लैंड पाया जाता है जिससे यह जीव रोशनी छोड़ता है । इसके पीठ पर वैंपायर जैसा कैप पाया जाता है इसी कारण इस स्क्विड को वैंपायर स्क्विड कहते है। इस जीव ऑक्टोपस के समान आठ भुजाएं पाई जाती है जो इसे ऑक्टोपस से काफी मिलता-जुलता बना देती है। यह जीव यह जो हमले या डर की स्थिति में इंक भी छोड़ता है।

(3) जायंट स्क्विड:

गहरे समुद्र में पाए जाने वाले जीव का आकार भी आश्चर्यजनक है। इस जीव की लंबाई लगभग 43 फुट तथा वजन लगभग 450 किलो है। यह स्क्विड आकार की दृष्टि से सबसे बड़ा स्क्विड होता है। इसका आकार इतना बड़ा होता है कि शार्क मछली भी इसके सामने बौना लगता है। इस स्क्विड की भी आठ भुजाएं होती है जिसका उपयोग यह जीव शिकार को दबोचने में करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *