सफेद या भूरा दोनों में से कौन सा अंडा अच्छा होता है? जानिए उसके बारे में

अंडा खाना सेहत के ल‍िए अच्‍छा होता है ये प्रोटीन का सबसे बड़ा स्‍त्रोत होता है। इसमें कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में होता है। जो आपके मसल्‍स के साथ हड्डियों के ल‍िए बेहद फायदेमंद पाया जाता है। वैसे तो बाजार में सफेद अंडे आपने ज्‍यादा खाया होगा लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि देसी अंडे यानी ब्राउन एग, व्‍हाइट एग की तुलना में ज्‍यादा हेल्‍दी होते हैं।

बाजार में बिकने वाले भूरे अंडे और सफेद अंडों में क्या फर्क है, इसमें आपके लिए कौन सा फायदेमंद है, क्या दोनों में से कोई अंडा अधिक अच्छा या खराब है। ऐसे कई सवाल हम लोगों के जहन में समय-समय पर आते रहते हैं। हालांकि अधिकतर लोगों को मालूम है कि भूरे अंडे देशी होते हैं और सफेद अंडे विदेशी, फिर भी उनके गुणों की जानकारी प्रायः लोगों को नहीं होती है।

डाइटिशियन का कहना है कि अंडा दो तरह का होता है।

  1. देसी
  2. पोल्ट्री

देसी अंडे ब्राउन रंग के होते हैं। जबकि पोल्ट्री के अंडे सफेद रंग के होते हैं। कई लोगों का मानना है कि ब्राउन अंडा, व्हाइट अंडे से ज्यादा हेल्दी होता है इसलिए लोग इन्हें खाना ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं ब्राउन अंडे में प्रोटीन, कोलेस्ट्रॉल और कैलोरी की मात्रा भी अधिक होती है। यही कारण है कि देसी अंडा थोड़ा महंगा भी मिलता है। स्वाद की बात करें तो इनके स्वाद में सामान्य सा अंतर होता है। ब्राउन अंडे के पीले हिस्सा सफेद अंडे की तुलना में थोड़ा गहरा रंग का होता है।

ब्राउन अंडा है ज्‍यादा पौष्टिक?

एक रिसर्च के अनुसार, सभी अंडे साइज और कलर के बावजूद पौष्टिक रूप से एक जैसे होते हैं। सभी अंडों में लगभग एक बराबर ही विटामिन, मिनरल, प्रोटीन और कैलोरी होती है। अंडे के रंग से उसके पौष्टिक तत्वों पर कोई असर नहीं पड़ता।

भले ही अंडे के पौष्टिक तत्वों का फर्क उसके कलर से ना पड़े लेकिन मुर्गियों की डाइट से अंडों की पौष्टिकता पर असर पड़ता हैं। सूर्य के संपर्क में रहने वाली और अच्छा खाने वाली मुर्गियों के अंडों में सभी पोषक तत्व होते हैं। जबकि बंद कमरे और सही आहार ना मिल पाने वाली मुर्गियों के अंडों में कम पोषक तत्व होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *