सच्चे प्यार की मिसाल है यह जोड़ी, शादी के 6 साल बाद भी एक दूसरे से करते है बहुत प्यार
अगर आप टीवी देखना पसंद करते हैं तो टीवी के कई कलाकारों को बखूबी जानते होंगे। अभिनेता रवि दुबे और अभिनेत्री सरगुन मेहता के बारे में शायद आपने सुना हो। रवि दुबे और सरगुन मेहता रियल लाइफ में मियां बीवी है। दोनों ने काफी समय पहले शादी की थी। रवि दुबे और सरगुन मेहता के चाहने वालों को लगता है कि दोनों सिर्फ एक अच्छे कपल हैं जबकि यह दोनों असल में शादीशुदा है। लंबे समय से दोनों एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। बहुत से लोग तो इस कपल के बारे में जानते तक ही नहीं हैं।
इनकी शादी को 6 साल से भी ज्यादा हो चुके हैं और अब भी इनके बीच प्यार बरकरार है। सच्चाई तो यह है कि टीवी जगत में ज्यादातर कपल्स साल 2 साल में ही तलाक लेकर अलग हो जाते हैं। 6 साल तक इस कपल के बीच प्यार बसा हुआ है। आमतौर पर कितने साल तक कोई भी टीवी जगत की शादी नहीं चलती है। लेकिन इस जोड़ी के बीच अभी तक प्यार बरकरार है।
सरगुन मेहता और रवि दुबे दोनों ही खुशमिजाज हैं इसीलिए इनकी आपस में खूब बनती है। दोनों साथ में खूब मजे करते हैं। यह दोनों अक्सर छुट्टियां मनाने के लिए विदेश जाते हैं। जब भी यह जोड़ी छुट्टियां मनाने के लिए विदेश जाती है तो वहां से खींची गई तस्वीरों को अपने चाहने वालों के साथ साझा करना नहीं बोलते हैं। उनके चाहने वाले भी उनके वेकेशन की तस्वीरों में का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं।
इस जोड़ी की पहली मुलाकात टीवी सीरियल करोल बाग के सेट पर हुई थी। जब अभिनेत्री ने रवि दुबे को पहली बार देखा था तो वह उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आए थे धीरे-धीरे इस जोड़ी के बीच की नजदीकियां बढ़ी। लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद कपल ने शादी की थी।