संतरे खाने के क्या फायदे हैं? जानिए

संतरा एक ऐसा फल है जो हर जगह आसानी से उपलब्ध हो जाता है। संतरे को देखकर ही ताजगी का एहसास होता है। इसका खट्टा मीठा स्वाद इसको बाकी फलों से एक अलग पहचान देता है। संतरे के सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

आंखों के लिए संतरे के लाभ

विटामिन ए आंखों के लिए महत्वपूर्ण होता है। बीटा-कैरोटीन के साथ संतरे में अन्य कैरोटीनॉड्स भी होते हैं जो शरीर में विटामिन ए में परिवर्तित हो जाते हैं।

इसके अलावा संतरा विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है, जो आंखों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ आंख संबंधी समस्याएं जैसे मोतियाबिंद के जोखिम को कम करने का काम कर सकता है।

उल्टी रोकने में मददगार

कुछ लोगो को यात्रा के दौरान गाड़ी में उल्टी होने की समस्या होती है। ऐसे लोगों के लिए संतरा बहुत लाभकारी है। यात्रा के दौरान संतरा या संतरे के जूस का सेवन करने से जी नहीं मचलता है। जिससे उल्टी होने की सम्भावना कम हो जाती है।

कोलेस्ट्रॉल को कम करे

संतरे में पेक्टिन होता है। यह एक घुलनशील फाइबर है जो शरीर से कोलेस्ट्रॉल को खत्म कर देता है। इसके अलावा, संतरे में फाइबर, विटामिन सी, पोटैशियम और फ्लेवोनोइड्स जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो कोलेस्ट्रोल कम करने में सहायक माने जाते हैं।

हृदय के स्वास्थ्य में संतरे के लाभ

संतरे में एंटीऑक्सिडेंट, फोलेट और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं जो हृदय के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। संतरे में मौजूद विटामिन सी मुक्त कण से धमनियों की रक्षा करता हैऔर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *