शिशु के पहले दांत कब निकलते हैं और इसके बाद दांत किस क्रम में उभरते हैं ?

बच्चों के दांत निकलने को लेकर काफी सारी मान्यताएं प्रचलित है। कुछ लोग बच्चे का दांत छठे महीने में निकलना शुभ मानते हैं तो कुछ लोगों के अनुसार जिस बच्चे का दांत आठवें महीने में निकलता है वह बच्चे के मामा के लिए कष्टदायक होता है। ज्योतिष अनुसार बच्चे के दांत पाचवें महीने के बाद निकलना शुभ माना गया है।

शिशु के दांत – उभरने का क्रम

हमारा यह स्लाइडशो यह अंदाजा देता है कि बच्चे के दांत किस क्रम में उभरते हैं और ऐसा कब होता है।

1 / 11निचले मध्य कृन्तक दांत (लोअर सेंट्रल इन्साइज़र)नीचे बीच के दांत आमतौर पर सबसे पहले उभरते हैं, पांच से 10 महीने की उम्र के बीच। दांतों का निकलना आनुवांशिक होता है, इसलिए यदि आपके दांत जल्दी निकले थे तो इस बात की उम्मीद रहती है कि आपके शिशु के दांत भी जल्दी निकलेंगे!
2 / 11ऊपरी मध्य कृन्तक दांत (अपर सेंट्रल इन्साइज़र)इसके बाद ऊपर के बीच के दांत निकलते हैं, छह से 12 महीने के बीच। दांत आमतौर पर जोड़े में निकलते हैं।
3 / 11किनारे के ऊपरी कृन्तक दांत (अपर लेटरल इन्साइज़र)नौ से 13 महीनों की उम्र में आपको ऊपर बीच के दांतों के दाएं और बाएं तरफ नए दांत उभरते दिखाई देंगे। इससे शिशु के ऊपर की तरफ एक लाइन में चार दांत हो जाएंगे।
4 / 11किनारे के निचले कृन्तक दांत (लोअर लेटरल इन्साइज़र)नीचे बीच के दांतों के दाएं और बाएं तरफ के दांत 10 से 16 महीनों के बीच निकलते हैं। अब आपका शिशु प्यारी सी दांतों वाली मुस्कान दे सकेगा!
5 / 11ऊपरी पहली दाढ़ (अपर फर्स्ट मोलर)आपके बच्चे की पहली दाढ़, मुंह में पीछे की तरफ बड़े दांत 12 से 18 महीनों की उम्र के बीच निकलते हैं।
6 / 11निचली पहली दाढ़ (लोअर फर्स्ट मोलर)नीचे की तरफ पहली दाढ़ 12 से 18 महीनों के भी उभरती है।
7 / 11ऊपरी भेदक या रदनक दांत (अपर कैनाइन)ऊपर की तरफ भेदक या रदनक दांत कृन्तक और पहली दाढ़ के बीच की जगह को भरते हैं। ये 16 से 22 महीनों की उम्र में निकलते हैं।
8 / 11निचला भेदक दांत (लोअर कैनाइन)निचले भेदक दांत 16 से 22 महीनों के बीच उभरते हैं। आपके बच्चे की मुस्कान अब शायद सबसे चमकदार हो गई होगी, क्योंकि शिशु के दांत स्थाई दांतों की तुलना में अधिक सफेद होते हैं।
9 / 11निचली दूसरी दाढ़ (लोअर सैकंड मोलर)पीछे की दाढ़ आमतौर पर पहले नीचे की तरफ आती है, 20 से 31 महीनों की उम्र के बीच।
10 / 11ऊपरी दूसरी दाढ़ (अपर सैकंड मोलर)25 से 33 महीने की उम्र के बीच आपके बच्चे के आखिरी दांत यानि ऊपर की तरफ की पिछली दाढ़ उभर जाएगी। तीन साल की उम्र तक अधिकांश बच्चों के दूध के पूरे 20 दांत उभर जाते हैं और वे शानदार मुस्कान देते हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *