शादी के 6 महीने बाद मां बनी थी यह अभिनेत्री, प्रेग्नेंसी के दौरान की थी शादी
हिंदी सिनेमा की फेमस अभिनेत्री नेहा धूपिया साल 2018 में पहली बार मां बनी थी। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। आपको बता दें नेहा ने शादी के 6 महीने बाद ही बेटी को जन्म दिया था। वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हुई थी, जिस पर वह कई इंटरव्यूज में बेबाकी से बातचीत कर चुकी हैं।
आपको बता दे नेहा धूपिया की बेटी पूरे 1 साल की हो चुकी है वह देखने में काफी क्यूट है। उन्होंने बेटी का नाम मेहर धूपिया बेदी रखा है। नेहा धूपिया के पति बॉलीवुड के जाने पहचाने अभिनेता अंगद बेदी हैं। नेहा धूपिया अक्सर अपनी बेटी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती हैं। वह अपनी बेटी को जिम्मेदारी के साथ पाल रही हैं।
कुछ दिनों पहले इंटरव्यू के दौरान इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने बयान की वजह से काफी सुर्खियां बटोरी। उन्होंने कहा है कि मां बनने के बाद उन्हें फिल्मों में काम मिलना पूरी तरह से बंद हो गया है। वैसे यह कई एक्ट्रेस की आप बीती है। ना जाने क्यों, मगर बॉलीवुड में अभिनेत्रियों को मां बनने के बाद फिल्मों में रोल मिलने बंद हो जाते हैं। ऐसा कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ हो चुका है और कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ हो रहा है।
इस एक्ट्रेस ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत ‘कयामत’ फिल्म से की थी, लेकिन उन्हें अपनी पहचान फिल्म जूली से मिली। जूली ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। करियर में कई फिल्मों के लिए उन्होंने अभिनय किया है। अगर बात करें उनकी मुख्य फिल्मों की तो क्या कूल है हम, दे देना देना और ‘सिंह इस किंग’ जैसी फिल्में शामिल है। टीवी की दुनिया में भी वह एक्टिव हैं। रियल्टी टीवी शो एमटीवी रोडीज उनके बिना अधूरा है।