शनिवार को क्या-क्या घर में नहीं लाना चाहिए? जानिए

अगर देखा जाए तो सभी दिन भगवान के बनाए हुए होते हैं और सभी दिन बराबर होते हैं। किस दिन क्या लाना है, क्या नहीं लाना इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।परंतु कुछ लोगों का मानना है कि शनिवार को हमें कुछ ऐसी चीज़े है जो घर में खरीद कर नहीं लानी चाहिए जिससे कि भगवान शनिदेव रुष्ट हो जाए।

आइए जानते हैं कौन कौन सी हैं वे चीज़े-

लोहे की चीजें –

शनिवार को लोहे की बनी हुई वस्तुएं भगवान शनि देव को दान की जाती है। इसलिए लोहे की बनी हुई चीजें घर में नहीं लानी चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता का प्रभाव होता है।

तेल –

सरसों का तेल शनिवार को शनि भगवान पर चढ़ाया जाता है इसलिए सरसों का तेल भी घर में खरीद कर नहीं लाना चाहिए।

चमड़े से बनी वस्तुएं –

चमड़े से बनी हुई वस्तुएं भी खरीद कर घर में नहीं लानी चाहिए अपितु शनिवार को चमड़े से बनी वस्तुएं गरीबो में दान करनी चाहिए।

काले तिल –

काले तिल भी शनिवार को भगवान शनि देव पर चढ़ाए जाते हैं इसलिए काले तिलों को भी घर में खरीद कर नहीं लाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *