शतरंज में मुख्य भूमिका किसकी होगी है और क्यों? जानिए
शतरंज में प्रत्येक मोहरा मुख्य होता हैं । राजा को एक प्यादा भी शह या फिर मात दे सकता है। ताकत के हिसाब से सबसे कम प्यादा उससे थोड़ा ज्यादा घोडा, उससे ज्यादा ऊँट, उससे ज्यादा हाथी एवम सबसे अधिक शक्तिशाली वज़ीर होता है।
समय समय पर मोहरों की मुख्यता पर फ़र्क पड़ता है, कई बार जीतने के लिए वजीर को भी मरवाना पड़ता है।और कई बार प्यादा भी वजीर बन जाता है।
सब कुछ अच्छे खेल पर निर्भर करता है।अच्छा खिलाड़ी बिना वजीर के भी जीत सकता है, और नौसिखिया सबकुछ होते हुए भी हार जाते हैं।