शक्करपारे कैसे बनाते हैं? जानिए
आज हम आपको बताएंगे कैसे बनाएं शक्करपारे रेसिपी | शक्करपारे को शकरपारा कहा जाता है जो भारतीय मीठा पकवान है और जिसे मैदे, चीनी व घी से बनाया जाता है | लेकिन आज हम आपको गेंहू के आटे के शक्करपारे बनाना बताएंगे | ये शक्करपारे गेंहू के आटे के बने होने के कारण हेल्दी होते है |
शक्करपारे रेसिपी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :-
- आटा – 250 ग्राम
- सूजी – 2 बड़ी चम्मच
- घी – ¼ कप
- शक्कर – 100 ग्राम
- पानी – ⅓ कप
- तेल – शक्करपारे सेंकने के लिए
शक्करपारे रेसिपी बनाने की विधि :-
शक्करपारे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन को गैस में चढ़ा कर उसमें शक्कर और पानी डालें फिर चम्मच से चलाते हुए सिर्फ शक्कर को घोलें चासनी ना बनाएं |
जब शक्कर घुल जाए तब गैस को बंद कर दें और शक्कर वाले सिरप को ठंडा होने दें | इसके बाद एक बाउल में आटा डालें और उसमें दो बड़ी चम्मच सूजी डालकर चम्मच से अच्छी तरह मिलाएं |
आटे में सूजी मिलाने के बाद इसमें देसी घी डालें और हाथों से अच्छी तरह आटे, सूजी व घी को मिलाएं इसके बाद उसमें शक्कर वाला सिरप धीरे-धीरे डालें और अच्छी तरह गूंथ लें |
आटा गूंथने के बाद गूथे हुए आटे को 10 से 15 मिनट के लिए अलग रख दें | 10 से 15 मिनट बाद आटे को चेक कर लें यदि आटा थोड़ी ज्यादा टाइट है तो उसमें एक चम्मच गुनगुना पानी डालें |
आटे में एक चम्मच गुनगुना पानी डालकर उसे गूंथने से आटा हल्का नरम हो जाएगा आटा उतना ही कड़ा होना चाहिए जितना पूड़ी बेलते समय कड़ा रहता है |
इसके बाद आटे के भाग बना लीजिए और अब एक भाग की रोटी बेल लीजिए ( रोटी ना ज्यादा पतली और ना ही ज्यादा मोटी हो ) |
अब इस रोटी को चाकू की मदद से अपने मन अनुसार आकार में चौकोर, काजू कतली आकार या फिर गोल – गोल आकार में काट लीजिए |
इसी प्रकार अन्य भागों की भी रोटियां बेलकर उनको भी अपने मन अनुसार आकार में काट लीजिए और कढ़ाई को गैस में चढ़ा कर उसमें तेल को मध्यम गर्म कीजिए |
तेल गर्म होने पर उसमें शक्करपारे डालिए और धीमी आंच में 2 मिनट सेंकिये | 2 मिनट सेंकने के बाद इन्हें चम्मच से चलाते हुए लगभग 7 से 8 मिनट धीमी आंच में सेंकिये |