वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा आपके घर में कितना है शुभ

कई ऐसी चीजें हैं जिसे हिंदू धर्म में पूजा के लिए बहुत ही ज्यादा पवित्र माना गया है विशेषकर तुलसी। हिंदू पुराणों के अनुसार तुलसी को देवी के रूप में पूजा जाता है साथ ही पूजा-पाठ अनुष्ठान व्रत-त्योहार जैसी चीजों में तुलसी का इस्तेमाल या प्रयोग करना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। वैसे तो प्रकृति ने हमें अलग-अलग प्रकार के पौधे और उनकी सुंदरता दी है लेकिन इन सभी के बीच तुलसी के पौधे को सबसे ज्यादा महत्वता दी जाती है। तुलसी का पौधा केवल धार्मिक महत्व नहीं रखता बल्कि यह एक चमत्कारी औषधि भी है। यदि आपके घर में तुलसी का पौधा लगा हुआ है और उसके पास से या उससे होकर आपको हवा मिल रही है तो वह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी है। तुलसी के पौधे की हवा बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है।


आप अपने घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं घर के आंगन में या फिर छत पर तुलसी का पौधा लगाकर उस पर प्रतिदिन जल चढ़ाना चाहिए। साथ ही शाम के समय तुलसी के पौधे के पास आपको घी का दीपक जलाना चाहिए। यदि आप इस तरह से तुलसी की पूजा करते हैं तो आपके घर में सुख समृद्धि का आगमन होना निश्चित है। साथ ही सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
शायद ही लोगों को पता होगा कि भगवान विष्णु को तुलसी बहुत ही ज्यादा प्रिय है। तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, इसी वजह से भगवान विष्णु को तुलसी से अधिक प्रेम है। 

जब भी आप भगवान विष्णु की पूजा करें तो उनकी पूजा की सामग्री में तुलसी को अवश्य शामिल करें। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा तुलसी से करने से व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन और सुख की कमी नहीं रहती। साथ ही दांपत्य जीवन भी बहुत ही ज्यादा खुशहाल रहता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पत्ते को पौधे से एकादशी रविवार और मंगलवार के दिन बिल्कुल भी नहीं तोड़ना चाहिए यह काफी अशुभ होता है। यदि कोई व्यक्ति इन दोनों में से तुलसी के पत्ते को तोड़ता है तो उसके घर में सुख समृद्धि वास नहीं करती।
वास्तु शास्त्र शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी का पौधा लगाने से वास्तु संबंधित सभी तरह के दोष दूर हो जाते हैं। साथ ही उत्तर पूर्व दिशा को धन के देवता यानी कुबेर की दिशा मानी जाती है। इसीलिए घर की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए या वृद्धि लाने के लिए वास्तु शास्त्र के अनुसार ही तुलसी को उत्तर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *