What are the disadvantages of sleeping during the day, know how

वास्तु टिप्स: इस दिशा में सिर करके सोना रहता है बेहद शुभ

देश में बहुत से लोगों द्वारा वास्तु पर विशेष ध्यान दिया जाता है। घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए वास्तु शास्त्र में कई प्रकार के टिप्स दिए गए हैं।

वास्तु शास्त्र में सोने को लेकर भी टिप्स दिए गए हैं। इसमें बताया गया है कि किस दिशा में सिर करके सोने से घर में समृद्धि आती है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार, पूर्व दिशा को बहुत ही शुभ माना गया है। इस दिशा में सिर करके सोने से व्यक्ति की सेहत और आर्थिक स्थिति दोनों अच्छी रहती है। पूर्व दिशा में सिर करके सोने से सकारात्मकता में इजाफा होता है।

इस प्रकार से सोने से पठन-पाठन में भी एकाग्रता बढ़ती है। वहीं व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी सही रहती है। घर में धन की कमी नहीं आती है। वहीं पश्चिम दिशा की ओर सिर करके सोना भी फायदेमंद होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *