रोजाना एक घंटे साइकिल चलाने के क्या फायदे हैं? जानिए

साइकिलिंग हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। साइकिल चलाने से हमारी मांसपेशियों की टोनिंग होती है, साइकिल चलाने से हमारा हृदय स्वस्थ रहता है। साइकिल चलाने से हमारा रक्त परिसंचरण भी बेहतर रहता है।

मानव शरीर को सामान्य कामकाज के लिए शारीरिक गतिविधि की आवश्यकता होती है। कम से कम तीस मिनट की अवधि तक तीव्र शारीरिक गतिविधि हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और लम्बे समय स्वस्थ रहने के लिए बहुत आवश्यक है। साइकिल चलाने के शारीरिक स्वास्थ्य लाभों के अलावा, सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ भी हैं।

साइकिलिंग एक मनोरंजक एक्सरसाइज है।

साइकिलिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसमें बहुत अधिक पेडल मारा जाता है। इस एक्सरसाइज के कारण पिंडली (calf) और जांघों की मांसपेशियों को टोनिंग (toning) मिलती है। साइकिलिंग वास्तव में शारीरिक कसरत है और यह शरीर के लगभग हर हिस्से को टोन करता है। यह हाथ की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। बच्चे अगर नियमित साइकिलिंग करें तो उनकी हड्डी और मांसपेशियां स्वस्थ रहती हैं। यह मांसपेशियों को लचीला बनाता है जिसके कारण उनकी एरोबिक फिटनेस बढ़ती है।

साइकिल चलाने के लाभ रखे हृदय को स्वस्थ

साइकिल चलाने से दिल सामान्य से अधिक तेजी से धड़कता है। यह एक एक्सरसाइज है जो हृदय के स्वास्थ्य को अच्छा रखता है। कार्डियोवैस्कुलर फंक्शन (cardiovascular function) ने मध्यम आयु वर्ग के पुरुषों के कार्डियोवैस्कुलर फंक्शन (cardiovascular function) पर अध्ययन ने सकारात्मक परिणाम दिए हैं कि जो लोग कोई काम नहीं करते हैं, उनकी तुलना में साइकिल चलाने जैसी एक्टिविटी में भाग लेने वालों का हृदय बेहतर तरीके से काम करता है।

साइकिल चलाने का फायदा करे मधुमेह नियंत्रित –

मधुमेह विभिन्न रोगों जैसे हृदय रोग, स्ट्रोक, त्वचा रोग, नेत्र रोग, किडनी रोग अन्य प्रकार के रोगों के लिए खतरा होता है। मधुमेह को शारीरिक एक्टिविटी जैसे साइकिल चलाने से नियंत्रित किया जा सकता है। मधुमेह को नियंत्रित करने में यह बहुत फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि साइकिल चलाने से कोशिकाओं में उपस्थित ग्लूकोज समाप्त हो जाता है फिर रक्त में उपस्थित ग्लूकोज को कोशिकाएं अवशोषित करके उपयोग करने वाली ऊर्जा में परिवर्तित कर देती है। जिसके परिणाम स्वरूप मधुमेह नियंत्रित रहता है।

साइकिलिंग के लाभ करे ऊर्जा प्रदान-

साइकिलिंग शरीर के स्टैमिना को बढ़ाने में मदद करती है और किसी व्यक्ति की धीरज क्षमता को बढ़ाती है और बहुत ऊर्जा प्रदान करती है जिसके परिणामस्वरूप काम करने में हमारा मन अधिक लगता है। आमतौर पर यह हमारी सभी एक्टिविटीज के लिए बहुत ऊर्जा प्रदान करती है। यह हमें व्यायाम और फिटनेस एक्टिविटीज के लिए प्रेरित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *