योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला,18 से 45 वर्ष की उम्र के लोगों को मिलेंगे 10 लाख रुपए जानिए कैसे

योगी सरकार के खिलाफ प्रियंका का वार, 50 हजार कार्यकर्ता आज FB live से श्रमिकों की उठाएंगे आवाज

उत्तर प्रदेश में मजदूर बेबस’ सियासत जारी हैं। अब प्रियंका गांधी ने Facebook से योगी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया हैं। कांग्रेस गुरुवार दोपहर सोशल मीडिया पर बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की तरफ से जारी संदेश में कहा गया है कि दोपहर 1 बजे 50 हजार कार्यकर्ता फेसबुक लाइव के माध्यम से श्रमिकों की आवाज उठाएंगे और राज्य दमन का विरोध करेंगे।

ये राजीव गांधी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बता दें कि 21 मई यानि आज राजीव गांधी की पुण्यतिथि है। प्रियंका गांधी ने एक चिट्ठी के जरिये कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है कि गरीबों और कमजोर लोगों के लिए आवाज़ उठानी है।

प्रियंका ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि राजीव जी हिंदुस्तान और इसके वासियों से बेइंतहा प्यार करते थे। गरीबों का दर्द उनसे देखा नहीं जाता था। हम सब उनकी सोच के वारिस हैं। हमने राजीव जी से सीखा है कमजोरों की मदद करना। हमें कोई नहीं डरा सकता। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चिट्ठी के जरिये योगी सरकार पर निशाना साधा है।

दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *