ये है टीम इंडिया के 5 सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे क्रिकेटर

1. राहुल द्रविड़
टीम इंडिया की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ दिग्गज खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। वह भारत के उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं जिनके नाम टेस्ट में 10 हजार से ज्यादा रन दर्ज हैं। द्रविड़ सिर्फ खेल नहीं पढ़ाई में भी अव्वल रहे हैं। उन्होंने बंगलुरु के सेंट जोसेफ कॉलेज से एमबीए किया है। क्रिकेट से संन्यास ले चुके द्रविड़ भारत की अंडर-19 टीम के कोच हैं। भारत ने इस साल अंडर-19 वर्ल्डकप उन्हीं की कोचिंग में जीता है।

2. वीवीएस लक्ष्मण
भारत के वैरी वैरी स्पेशल बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण भी काफी पढ़े-लिखे हैं। क्रिकेटर बनने से पहले लक्ष्मण डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने कॉलेज में एडमीशन भी ले लिया था। मगर क्रिकेट के प्रति उनका मोह नहीं छूट पाया और वह प्रोफेशनल क्रिकेटर बन गए। लक्ष्मण को टेस्ट स्पेशलिस्ट माना जाता था।

3. आर अश्विन
भारत के बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में से एक आर अश्विन अगर क्रिकेटर न होते, तो किसी कंपनी में इंजीनियर जरूर होते। अश्विन ने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से बीटेक किया हुआ है। हालांकि पढ़ाई पूरी करने के बाद अश्विन ने क्रिकेट को ज्यादा तरजीह दी, उनका यह फैसला सही भी साबित हुआ। बहुत कम समय में वह दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं।

4. अजिंक्य रहाणे
दाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे भी पढ़े-लिखे क्रिकेटरों की सूची में आते हैं। रहाणे ने बीकॉम किया हुआ है। हालांकि भारतीय टीम में उनकी जगह पक्की नहीं है। मगर उनके अंदर टैलेंट की कोई कमी नहीं है।

5. मुरली विजय
भारतीय टेस्ट टीम के ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय के पास इकोनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री है। हालांकि उन्होंने पढ़ाई कर नौकरी करने के बजाए क्रिकेटर बनना बेहतर समझा। वह काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। टेस्ट में उनकी बैटिंग लाजवाब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *