ये वॉशिंग मशीन मार्किट में मचा रही है धमाल, जानें खूबियां
हाथ से कपड़े धोना कोई आसान काम नहीं। कपड़ें धोने में ना सिर्फ मेहनत लगती है बल्कि काफी वक्त में लग जाता है। इसी वजह से वॉशिंग मशीन बहुत जरुरी हो चुकी है। लेकिन वॉशिंग मशीन में भी काफी झंझट होते है।
कपड़े निकालों और सुखाने ड़ालो आदि..इसलिए अब ऑटोमैटिक मशीन की डिमांड ज्यादा होने लगी है। और आज हम आपके ऐसी ही ऑटोमैटिक मशीन के बारें में बताने जा रहे है।
आपके वक्त के साथ बिजली को बचाने के लिए जापान की एक कंपनी ने ड्रीम नाम की वॉशिंग मशीन लेकर आई है। ड्रूमी नाम की इस मशीन को आप अपने पैर से चला सकते हैं। कंपनी का दावा है कि पांच से दस मिनट तक पैडल करना काफी है।
फीचर्स
आपको बता दें कि मशीन के अंदर एक गेंद बनी है, जिसमें कपड़े घूमते हैं। कंपनी का दावा है कि इसमें पानी भी कम खर्च होता है ये मशीन बाकी मशीन से काफी छोटी और हल्की है। इस वजह से आप इसे कहीं भी अपने साथ ले जा सकते हैं।
कीमत की बात करें तो इसका दाम आपके बजट में है। फिलहाल इस वॉशिंग मशीन की कीमत करीब ढाई सौ डॉलर यानि 17,000 रुपए है। फिलहाल इसे सिर्फ ऑनलाइन ही ऑर्डर किया जा सकता है।