यह है विश्व में पायी जाने वाली सबसे खतरनाक चींटियां

चींटियां आकर में अत्यंत छोटी होती है परन्तु यह चीटियाँ प्राणघातक भी हो सकती है | आपको जानकर बहुत हैरानी होगी की प्रकृति में लगभग चींटियों की 22000 प्रजातियाँ पाई जाती है और इनमे से कुछ प्रजातीयां अत्यंत खतरनाक और विषैली होती है| इन चीटियों के दंशन से कुछ हानिकारक रसायनों का स्त्रावण होता है जो अलग अलग चींटियों की प्रजातियों में अलग अलग होता है | जिनमे से कुछ सबसे खतरनाक चींटियों के बारे में वर्णन इस लेख में किया गया है :

फार्मिका :

फार्मिका यूरोप के जंगलो में पाई जाने वाली सबसे खतरनाक एवं विषधर चींटियों की प्रजातियों में से एक है | इन चींटियों के काटने से एक खतरनाक रसायन फार्मिक एसिड का स्त्रावण होता है | जो की मानव शरीर के लिए अत्यन्त घातक होता है और इनके दंशन से असहनीय दर्द होता है |

बुलेट एंट :

बुलेट एंट चींटियो की अनोखी प्रजाति है जो मुख्यत: मध्य और दक्षिणी अमेरिका के जंगलो में पाई जाती है| इन चीटियों के काटने से बुलेट की गोली के सामान असहनीय दर्द होता है इसलिए इन चीटियों का नाम बुलेट एंट रखा गया है | इसके काटने से किसी और चींटी की अपेक्षा सबसे अधिक दर्द होता है जो की वैज्ञानिको के दंशन परीक्षण में सिध्द हो चूका है |

रेड फायर एंट :

रेड फायरएंट अमेरिका में पाई जाने वाली एक खतरनाक चींटी है जिसका काटना किसी भी इंसान के लिए घातक हो सकता है क्योंकि इसमें एल्केलोइड्स नामक एक विशेष प्रकार का रसायन पाया जाता है जिस कारण इसके दंशन के कारन व्यक्ति को १२ घंटो से भी अधिक समय दर्द होता रहता है | दर्द इतना असहनीय होता है अगर पीड़ित व्यक्ति को हॉस्पिटल में भरती न कराये तो व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है |

फ्रेरिक्सी एंट :

फ्रेरिक्सी एंट दक्षिण अफ्रीका में पायी जाने वाली एक विषैली चींटी है जोकि वहा के जंगलो में पायी जाती है | इन चीटियों के काटने से वहा के लोगो की बड़ी अंख्या में मृत्यु होती रहती है | इस चींटी में उपस्थित खतरनाक रसायन की उपस्थिति के कारण दंशन से व्यक्ति मूर्छित हो जाती है और कुछ घंटो उसकी पश्चात मृत्यु हो जाती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *