यहां 15 बकरियां हिरासत में, सब पर लगा 3-3 हजार का जुर्माना, ये है वजह
तेलंगाना में 15 बकरियों को पौधा खाने (चरने) के जुर्म में हिरासत में लिया गया है और हर बकरी पर 3000 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। भद्राद्री कोठागुडेम जिले में येल्लैंडू में पौधा रोपण अभियान के तहत लगाए गए पौधों को 15 बकरियों ने खा लिया जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था।
येल्लैंडू में नगरपालिका के कर्मचारियों ने देखा कि कुछ बकरियां पौधों को नुकसान पहुंचा रही है। अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 बकरियों को हिरासत
में ले लिया।
सभी 15 बकरियों को अब नगर पालिका कार्यालय में रखा गया है। कर्मचारी उन्हें खाना खिला रहे हैं। बकरियों के मालिक को नोटिस जारी किया गया है, लेकिन कोई भी अब तक बकरियों को लेने नहीं आया है।