मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, किसानों को मिली आजादी, एक देश- एक बाजार को मिली मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। बता दें कि कोरोना संकट के बीच एक सप्ताह में पीएम मोदी की यह दूसरी कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक दो घंटे तक चली। जिसमें वरिष्ठ मंत्रियों ने हिस्सा लिया। बैठक में दो अध्यादेशों को मंजूरी दी है। इनमें पहला आवश्यक वस्तु अधिनियम है।
जिसमें सरकार ने APAC अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दी गई है। जिसके तहत अब किसान सीधे अपनी फसलें बेच सकेंगे। इसे देश में किसानों के लिए एक देश एक बाजार होगा। इसके साथ ही सरकार ने कृषि उत्पादों के भंडारण की सीमा खत्म की गई है, सिर्फ अतिआवश्यक परिस्थिति में ऐसा किया जा सकेगा। इन फैसलों के बारे में शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
बता दें कि 20 लाख करोड़ के पैकेज में इनका ऐलान किया गया था। जो आज मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी मिली है। दूसरी ओर आज ही महाराष्ट्र और गुजरात से चक्रवात तूफान निसर्ग भी टकरा रहा है, ऐसे में इस बीच केंद्रीय कैबिनेट की बैठक पर हर किसी की नजर है। अनुमान जताया जा रहा है कि प्रभावित इलाकों में सरकार राहत राशि की घोषणा कर सकती है।
दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद