मैच खेलने के द्वारा किस किस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर की मृत्यु हुई है? जानिए उनके नाम

ऐसे 4–5 क्रिकेटर हैं जिनकी मृत्यु मैच के दौरान हुई परन्तु हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर की मौत हुई थी।

फ़िलिप ह्यूज़

फ़िलिप ह्यूज़ का जन्म 30 नवंबर 1988 को न्यू साउथ वेल्स के मैक्सविले शहर में हुआ था। वो बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज़ थे। उन्होंने 20 साल की उम्र में 2009 में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ अपने टेस्ट करियर का आग़ाज़ किया था। साल 2013 में उन्होंने वनडे में डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने शानदार 112 रन की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए उन्होंने 26 टेस्ट और 25 वनडे मैच खेले हैं।

25 नवंबर 2014 को सिडनी के मैदान में न्यू साउथ वेल्स और साउथ ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच जारी था। तभी न्यू साउथ वेल्स के गेंदबाज़ शॉन एबॉट ने फ़िलिप ह्यूज़ को बाउंसर गेंद फेंका। गेंद फ़िलिप के बाएं कान के नीचे लगी। हांलाकि फ़िलिप ने हेलमेट पहना हुआ था.

लेकिन इसका कोई फ़ायदा नहीं हुआ। वो पिच पर ही गिर पड़े और कोमा में चले गए, उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बाद में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फ़िलिप अगर आज जीवित होते तो ऑस्ट्रेलियाई टीम के सुपरस्टार बन सकते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *