माधुरी दीक्षित की शादी को हुए 21 साल पूरे, एक्ट्रेस ने इस तरह दी बधाई

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित अपनी शादी की 21वीं सालगिरह मना रही हैं। उन्होंने साल 1999 में डॉ. श्रीराम नेने से शादी की थी। शादी की सालगिरह के मौके पर माधुरी दीक्षित के फैंस और फिल्मी सितारों ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पति श्रीराम नेने के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन दोनों तस्वीर में माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने काफी अलग-अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं।

माधुरी दीक्षित ने शेयर किया पोस्ट:
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने पति श्रीराम नेने को शादी की सालगिरह की बधाई दी है।

उन्होंने तस्वीर के पोस्ट में लिखा, “आज मेरे सपनों के इंसान के साथ रोमांच से भरे एक और वर्ष की शुरुआत है। हम इतने अलग हैं और फिर भी मैं अपने जीवन में आपके प्रति आभारी हूं। आपको और हमें सालगिरह मुबारक हो राम।”

बता दें कि, माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की शादी को 21 साल हो चुके हैं। दो दशक से ज्यादा हो जाने के बाद भी इस कपल के बीच का प्यार बस देखते ही बनता है। श्रीराम से शादी करने के बाद, माधुरी ने बॉलीवुड छोड़ दिया था और कुछ सालों के लिए वह अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि, यह प्लैन्ड नहीं था। मैंने बॉलीवुड छोड़ने का कोई प्लान नहीं बनाया था, लेकिन मैं एक बात को लेकर क्लियर थी कि, जब मुझे सही जीवनसाथी मिलेगा मैं संकोच नहीं करूंगी।

राम नेने ने भी शेयर किया पोस्ट:
वहीं दूसरी तरफ माधुरी दीक्षित के पति राम नेने भी एक पोस्ट शेयर किया जिसके साथ उन्होंने लिखा, “21 साल पहले शादी के बंधन में बंधे। और हमारे सफर की शुरुआत हुई। तुम्हारे साथ बीता हुआ हर दिन अद्भुत है और रोमांचक है। 21वीं वर्ष गांठ की शुभकामनाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *