ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बंदोपाध्याय का कोरोना से निधन
वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लगह बहुत ही ज्यादा खतरनाक है अबकी बार इस वायरस की चपेट से बडे-बड़े दिग्गज लोग भी नहीं बच पा रहे है कई बडे लोगों का इस वायरस की चपेट में आने के बाद निधन हो गया है।
आपको बता दें की अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी कोरोना के चलते बड़ा झटका लग गया है बता दें की कोरोना के कारण ही आज सुबह ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बंदोपाध्याय बनर्जी का निधन हो गया है।
इस बात की जानकारी मेडिका अस्पताल के चेयरमेन डॉ. आलोक रॉय ने दी है उन्होंने बताया की असीम बंदोपाध्याय पिछले माह कोरोना की चपेट में आ गए थे वह लगातार एक माह से कोरोना से जंग लड़ रह थे लेकिन आज वह कोरोना से जंग हार गए और आज सुबह उनका निधन हो गया खबरों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा की असीम बंदोपाध्याय का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही किया गया है।