भारत के 4 सबसे खतरनाक जगह जहां जाने से भी कापते हैं लोग जानिए क्यों
दुनिया में बहुत प्रेत और आत्मा परमात्मा को मानते हैं | कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इन सब बातों पर यकीन नहीं करते | जैसे जैसे मानव ने तरक्की की कुदरत के सभी रहस्यों से पर्दा उठाया , लेकिन कुछ लोग इसे अभी तक इस तरह की असाधारण घटनाओं को अभी भी रहस्य ही मानते हैं | लोग भूतों पर यकीन करे और न करे लेकिन दुनिया में जितने भी धर्म और पन्थ हैं सभी के ग्रन्थों में आत्मा के अस्तित्व की बात कही गयी है |
क्या आप भूत प्रेत जैसी घटनाओं पर यकीन करते हो ? यदि नहीं भी करते तो दुनियां में बहुत सी ऐसी जगह है जहां की विरानगी और भयानक माहोल को देखते हुए आप ऐसी जगह जाने से अवश्य घबराओगे तब तो ओर भी जब आपने उन जगहों से जुडी आसाधारण और डरावनी कहांनियों के बारे में सुना हो | दुनियां में ऐसी बहुत सी जगह हैं जहां अप्राकृतिक घटनायें घटती हैं और इन्ही घटनाओं को देखते हुए सरकार ने इन्हें आंशिक या पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित किया है | आज हम भारत की प्रसिद्ध डरावनी जगहों के बारे में आपको बतायेंगे जिन्हें पुरातत्व विभाग ने मोस्ट हाेन्टेड प्लेस की सूची में रखा है |
1. भारत में जिस जगह को सबसे डरावनी माना जाता है वह है भानगढ का किला | इस किले को लेकर एक कहानी प्रचलित है कि 16 वीं शताब्दी में यहां की राजकुमारी पर किसी तान्त्रिक का दिल आ गया वह तन्त्र मन्त्र अथवा काले जादू के सहारे उसे पाने की कोशिश करने लगा , बाद में वहाँ के राजा को इस बात का पता चला तो तान्त्रिक को मृत्यु दंण्ड दिया | मरने से पूर्व तान्त्रिक ने उस जगह को श्रापित होने का श्राप दे दिया यह वजह है कि यह माना जाता है कि आज भी उस तान्त्रिक की आत्मा वहाँ भटकती है | पुरातत्व विभाग द्वारा इस किले में सुबह 6 बजे से पहले और शाम 6 बजे के बाद जाना प्रतिबन्धित किया गया है |
2. इस लिस्ट में दुसरी भयावाह जगह है दिल्ली में स्थित अग्रसेन की बावडी | जो कि 14 वीं शताब्दी में राजा अग्रसेन के द्वारा ही निर्मित है | यूं तो है यह स्थापत्य कला का एक अद्भुत नमूना लेकिन कुछ वजहों से सरकार ने इसके चारों ओर रेलिंग लगा कर इसे बन्द कर रखा है | कहा जाता है कि मग्रसेन ने इस बावडी में पानी भरकर बहुत से लोगों को पानी में फ़ेंककर प्राण दण्ड दिया | तबसे माना जाता है कि उन मरे हुए लोगो की आत्मा अभी भी उस बावडी में है क्योंकि बहुत से लोग वहां आत्महत्या कर चुके हैं पहले कहा जाता था कि वह पानी लोगो को अपनी ओर सम्मोहित करता है | अब इस बावडी का पानी सूख चुका है |
3. राजस्थान में स्थित कुलधारा गांव को भी सबसे डरावनी जगहों में से एक माना जाता है | यहां लोगों की मान्यता है कि रात होनें पर यहां कुछ आवाजें आने लगती हैं और कईं बार असाधारण घटनायें भी घटती हैं | यह गांव कईं सदियों से विरान पड़ा हुआ है | स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए सरकार ने सूर्योदय के पूर्व और सूर्यास्त के पश्चात घूमनें पर प्रतिबन्ध लगा रखा है |
4. पुणे का शनिवार वाडा भी भुतिया जगहों में गिना जाता है | आपने बाजीराव मस्तानी फ़िल्म देखी ही होगी उसमे जिस शनिवार वाडा का जिक्र है वह यही शनिवार वाडा है | मराठा पेशवाओं की शान इस महल में राजनीतिक षडयंन्त्रों के कारण एक पेशवा राजकुमार की हत्या की गई | कहा जाता है तब से राजकुमार की आत्मा वहीं घूमती है और अक्सर अन्धेरे में मराठी भाषा में एक बच्चे के चिखने की आवाजे सुनाई देती हैं |