ब्रिटेन में महारानी का ही शासन क्यों रहता है, महाराजा का क्यों नहीं? जानिए इसके पीछे का रहस्य
ब्रिटेन की वर्तमान महारानी एलिजाबेथ ब्रिटेन के विंड्सर राजघराने की बहू नहीं बल्कि बेटी हैं। पिछले महाराजा जॉर्ज VI की मृत्यु के बाद उन्हें 1952 में ब्रिटेन की महारानी बनाया गया, क्योंकि उनका कोई भाई नहीं था।
प्रिंसेस मार्गेरेट उनकी छोटी बहिन थी लेकिन वे भी 2002 में यह संसार छोड़ चुकी हैं। 1926 में जन्मी एलिजाबेथ की उम्र 94 साल है और वे अभी तक ब्रिटिश इतिहास में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली शासक बन गयी हैं।
महारानी एलिजाबेथ के बाद उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स के महाराजा बनने की सबसे ज्यादा संभावना है।