बॉलीवुड के इन रिश्तों के बारे में जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे
बॉलीवुड एक परिवार की तरह है। बॉलीवुड की एक बहुत बड़ी फैमिली है जिसके कई सारे मेंबर हैं।
लेकिन बॉलीवुड में भी कई ऐसे अभिनेता और अभिनेत्री हैं, जो एक दूसरे से भाई-बहन से लेकर बड़े रिश्तो तक भी रखते हैं। आज हम बॉलीवुड के उन रिश्तो के बारे में चर्चा करने वाले हैं जिनके बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
सईद जाफरी और कियारा आडवाणी- इन दोनों के रिश्ते के बारे में शायद ही कोई जानता हो क्योंकि इन दोनों के रिश्ते के बारे में पहले किसी ने कभी नहीं सुना। दरअसल कियारा आडवाणी सईद जाफरी के रिश्ते में पोती लगती हैं। सईद जाफरी 80 और 90 के दशक के अभिनेता रहे हैं।
रागिनी खन्ना और गोविंदा- अपने समय में गोविंदा बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे हैं। गोविंदा की धमाकेदार एक्टिंग, स्टाइल और डांस ने हजारों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। इसके साथ ही रागिनी खन्ना भी बॉलीवुड में काम करती हैं। अभिनेता गोविंदा और रागिनी खन्ना के मध्य एक ऐसा रिश्ता है जिसके बारे में शायद आप पहले से नहीं जानते हैं। दरअसल गोविंदा रागिनी खन्ना के रिश्ते में मामा लगते हैं।
कटरीना कैफ और अर्जुन कपूर- कैटरीना कैफ और अर्जुन कपूर के बारे में आप सब पहले से ही जानते होंगे। कैटरीना कैफ बॉलीवुड में काम करने वाली एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। इसके साथ ही अर्जुन कपूर की बॉलीवुड में सक्रिय है। दरअसल जब कैटरीना कैफ बॉलीवुड में आए तो उसी समय अर्जुन कपूर ने कैटरीना कैफ की काफी मदद की थी। जिससे यह लोग एक दूसरे को अपना भाई-बहन मानने लगे। इसी कारण इन दोनों के मध्य भाई बहन का रिश्ता है।
यह कुछ बॉलीवुड में पाए जाने वाले ऐसे रिश्ते हैं जिनके बारे में शायद आपने पहले नहीं सुना होगा।
कैटरीना कैफ और अर्जुन कपूर जन्म से भाई बहन नहीं है बल्कि यह एक दूसरे के धर्म के भाई बहन हैं।