बॉलीवुड कि ऐसी कौन सी अभिनेत्री है,जो पढ़ाई के नाम पर बिलकुल जीरो हैं? जानिए

यूँ तो अभिनय के मामले में जो अभिनेत्रियां टॉप रही है,वहीं पढ़ाई के मामले में ‘निल बटे सन्नाटा’ भी रही हैं। बॉलीवुड के ऐसी कई हसीन सितारे हैं जिन्होंने अपना अभिनय में करियर बनाने के लिए पढ़ाई नहीं कर पाए हैं।

तो चलिए सबसे एक-एक कर के मिलते हैं –

(1) कैटरीना कैफ

आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ कभी स्कूल ही नहीं गईं। जी हां, कटरीना को अक्सर अपने माता पिता के साथ किसी न किसी देश में जाना पड़ता था। इसलिए उनकी स्कूल और कॉलेज की एजुकेशन घर पर ही हुई है। उन्हें पढ़ाने के लिए होम ट्यूटर लगाया गया था।

(2) प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा शुरू से ही एक क्रिमिनल सयकोलॉजिस्ट बनाना चाहती थी जिसके लिए प्रियंका मुंबई के जयहिंद कॉलेज में एडमिशन लिया था। लेकिन मिस इंडिया बनने और मॉडलिंग में आने के बाद वह भी अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाईं।

(3) दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी सफलता के झंडे गाढ़ चुकीं दीपिका ने बेंगलुरु के सोफिया हाई स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई पूरी करने के बाद माउंट कारमेल कॉलेज बेंगलुरु में एडमिशन लिया, लेकिन मॉडलिंग के चलते बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी।

(4) सोनाक्षी सिन्हा

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से स्कूलिंग पूरी की है। इसके बाद सोनाक्षी ने श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरे वुमन यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनिंग की डिग्री ली है।

(5) आलिया भट्ट

भट्ट परिवार से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है। आलिया ने 12वीं के बाद ही फिल्मी करियर शुरू कर दिया था। इसलिए वह आगे की पढ़ाई नहीं कर पाई।

(6) बिपाशा बसु

बंगाली बाला बिपाशा बासु ने सिर्फ 12th स्टैंडर्ड तक पढ़ाई की है। वह चार्टेड एकाउंटेंट बनाना चाहती थीं, लेकिन उनको मॉडलिंग के लिए ऑफर आना शुरू हो गए और इस तरह वह ग्लैमर वर्ल्ड में एंटर कर गईं।

(7) सोनम कपूर

एक इंटरव्यू में सोनम कपूर ने खुद बताया था कि बॉलीवुड में आने के बाद उनको अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी जिसका उनको आज तक पछतावा है। सोनम ने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से 12वीं क्लास तक पढ़ाई की है।

(8) करिश्मा कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज भी लोगों के दिलों की धड़कन हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, करिश्मा ने सिर्फ 5th क्लास तक पढ़ाई की है। जी हां, करिश्मा ने बॉलीवुड में अपने कदम जमाने के लिए 5th के बाद स्कूल जाना बंद कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *