बॉयफ्रेंड संग मिलकर प्रेमिका ने रची खुद के अपहरण की कहानी, पिता से मांगी 1 करोड़ की फिरौती और फिर…

उत्तर प्रदेश के एटा में एक 19 साल की लड़की ने बॉयफ्रेंड साथ मिलकर खुद की किडनैपिंग की साजिश रच अपने पिता से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। लेकिन पिता और पुलिस की समझदारी के चलते यह प्रेमी जोड़ा अपने साजिश में कामयाब नहीं हो सका।

मामला मेहरा पुलिस के अधिकार क्षेत्र नगला भजना गांव का है। दरअसल, 19 वर्षीय युवती 23 जुलाई को लापता हो गई। कुछ देर बाद किडनैपर का फोन आया और हरियाणवी लहजे में उनसे फिरौती मांगी। लड़की के माता-पिता ने समझदारी दिखाते हुए पुलिस को फोन कर दिया।

पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान किडनैपर का लगतार मोलभाव और फोन पर लंबी बातें करना पुलिस अधिकारियों को खटका, जिसके बाद उन्होंने लड़की के मोबाइल नंबर को ट्रैस किया।

पुलिस अधीक्षक एटा राहुल कुमार ने बताया, बाद में पता चला कि लड़की फिरौती के लिए अपने ही फोन का इस्तेमाल कर रही थी। शनिवार को उसे अपने घर से महज 100 मीटर की दूरी पर पाया गया। लड़की और उसका बॉयफ्रेंड दोनों पड़ोसी हैं, जो करीब २ साल से रिलेशनशिप में हैं।

पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया है। जबकि उसका प्रेमी मौके से भागने में कामयाब रहा। जिसकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *