बिना काटे 87 साल पुराने आम के पेड़ पर बना दिया 4 मंजिला घर, जिसे देखने आते हैं दूर-दूर से लोग
एक कहावत है कि शादी करते समय और घर बनवाते समय लोग काफी सोच विचार करते हैं। ताकि शादी हो या घर मजबूती से टिकी रहे ये दोनों ही काम इंसान बार-बार नहीं कर सकता जिसके चलते इंसान इन दोनों कामों के दौरान काफी सोच-विचार करता है। लेकिन आपको बता दें कि एक शख्स ने अपने घर को ऐसी जगह बनवा लिया जिसकी आप और कल्पना भी नहीं कर सकते जहाँ आजतक सिर्फ पक्षी अपना आशियाना बना सकते थे वहां इन महानुभाव ने भी अपना आशियाना बना कर दिखा दिया। वो भी बिना पेड़ को नुकसान पहुचाएं।
कानपूर के रहने वाले आईआईटी ग्रैजुएट सिविल इंजीनियर केपी सिंह ने अपना आशियाना एक पेड़ पर बना रखा है। केपी सिंह ने इस अनोखे घर को उदयपुर में आम के एक पेड़ पर बनवाया है जो की चार मंजिला है।
सबसे बड़ी खास बात ये है कि इन्होंने घर बनवाने के दौरान पेड़ को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया है। इसी खासियत के वजह से केपी सिंह का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया।
केपी सिंह ने जब लोगों से ये कहा की वह पेड़ पर घर बनाएंगे तो लोगों ने उनका मजाक भी उड़ाया और लोगों को उनकी बातों पर विश्वास भी नहीं हुआ। लेकिन उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से जमीन से 9 फीट की ऊंचाई पर एक आलीशान और बेहद खूबसूरत घर बना दिया।
आपको बता दें कि केपी सिंह के इस घर में बाथरुम,किचन, डाइनिंग टेबल, बेडरूम और साथ ही दो बालकनी भी हैं। इन्होंने पेड़ की शाखाओं का इस्तेमाल डाइनिंग टेबल और टीवी स्टैंड के रूप में किया है।
आम के पेड़ पर घर
इंजीनियर केपी सिंह के अनुसार आम का पेड़ 87 साल पुराना है। इस घर का निर्माण साल 2000 में उन्होंने किया था और ये पेड़ अभी भी काफी मजबूत है।