बदायूं: दुश्मनी के चलते युवक ने 10 साल के बच्चे को फंदे पर लटकाया, हालत गंभीर
बदायूं जिले से खौफनाक घटना सामने आई है, जहां कुछ सिरफिरे
लोगों ने एक बच्चे को भयानक सजा दी है, जिसके बाद वह अस्पताल
में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
इस बच्चे की गलती सिर्फ
इतनी थी कि उसने दो छोटे-छोटे बच्चों को लड़ाई ना करने के लिए
समझाया था। मिली जानकारी अनुसार एक बच्चे के परिजनों ने उसे
बबूल के पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका दिया। इससे बच्चे की हालत
गंभीर बनी हुई है।
बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया
गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। वहीं बच्चे
के परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है।
जानकारी के अनुसार बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम जरेठा
में महेंद्र के पुत्र वीरपाल से मामूली बात को लेकर खेल-खेल में झगड़ा
हो गया।
झगड़ा बढ़ने पर महेंद्र के बड़े पुत्र नेतराम ने दोनों लोगों को
डांट दिया और झगड़ा शांत करा दिया। उसके बाद लड़ाई शांत हो
गई, लेकिन आरोपी पक्ष इन लोगों से दुश्मनी मान ली। नेतराम और
वीरपाल बकरियां चराने जंगल में गए तो आरोपी पक्ष ने छोटे बेटे
वीरपाल को बबूल के पेड़ से गले में फंदा डालकर लटका दिया।