बच्चों के पेट में कीड़े होने के क्या लक्षण होते हैं और इसका उपचार कैसे करें?

बच्चों के पेट में कीड़े हो जाना आम बात हैं लेकिन हमें इसकी जानकारी न होने के कारण हमें कुछ भी पता नहीं चलता और बच्चा दिन-ब-दिन कमजोर होता चला जाता है। आओ जानते हैं बच्चों के पेट में कीड़े होने के लक्षण कौन-से हैं:—

भूख का कम लगना और पेट का खराब रहना।

पेट के निचले हिस्से में दर्द होने की शिकायत होना।

बच्चों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन का होना।

मल द्वार पर खुजली या दर्द का होना।

उल्टी, दस्त या खांसी का होना।

चेहरे पर सफेद निशान और शरीर का कमजोर दिखायी देना

बच्चों में खून की कमी का होना।

मल के साथ खून का जाना। बेहद थकान और कमजोरी महसूस होना।

दांत पीसना भी पेट में कीड़े होने का संकेत हो सकता है।

बच्चे को बार-बार थूक का आना। क्योंकि कीड़े मुंह में लार को बढ़ाने का काम करते हैं।

इसका उपचार कैसे करें आओ जानते हैं:—

प्याज का रस एक चम्मच दो-दो घंटे बाद पिलाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।

काला नमक और अजवायन चूर्ण को बराबर मात्रा में मिलाकर रात को सोते समय गर्म पानी से 4-5 दिन आधा चम्मच लेने से पेट के कीड़े मरकर शौच के साथ बाहर निकल जाते हैं।

लहसुन की कच्ची कलियों का 2 चम्मच रस निकालकर एक गिलास दूध में मिलाकर कुछ दिन देने से कीड़े मरकर शौच के साथ बाहर निकल आते हैं।

बच्चे को जीरे के बीजों को दिन में 4-5 बार करीब 2-3 ग्राम दें। जीरा गर्म प्रकृति का होने के कारण कीड़ों को मार देता है।

पपीते के फलों के डंठल से निकलने वाले दूध को 3 ग्राम की मात्रा बच्चे को रात में सोते समय देने से पेट के कीड़े मरकर शौच के साथ बाहर निकल आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *