बच्चा गोद लेने में सबसे आगे निकले बॉलीवुड के ये सितारें, एक ने तो 34 लड़कियों को किया था अडॉप्ट

1.प्रीति जिंटा- बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में डिंपल गर्ल के नाम से मशहूर प्रीति जिंटा बहुत ही लोकप्रिय अभिनेत्री हैं| प्रीति ने बॉलीवुड में सारी बेहतरीन फिल्में की हैं| बच्चों को अडॉप्ट करने के मामले में प्रीति जिंटा सबसे आगे निकल गयी|

बता दे प्रीति ने अपने 34 वें जन्मदिन पर एक अनाथालय में मौजूद 34 लड़कियों को गोद लिया था| इस खबर के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री और आम जनता ने प्रीति के इस सराहनीय कदम की खूब प्रशंसा की|

2.सनी लियॉन- बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियॉन को अपने पास्ट करियर की वजह से हमेशा कई बार ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता हैं| लेकिन रियल लाइफ में सनी एक बहुत ही अच्छी महिला हैं| बता दे सनी ने अपने पति डेनियल वेबर के साथ मिलकर निशा नाम की एक लड़की को गोद लिया था|
जब सनी ने निशा को अडॉप्ट किया था तब निशा की उम्र महज 21 महीने थी| आज के समय में सनी की अपनी भी दो संताने हैं| आप ऊपर दी गयी तस्वीर में निशा को देख सकते हैं|

3.सुष्मिता सेन- सुष्मिता सेन बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक खूबसूरत और लोकप्रिय अभिनेत्री हैं और इन्होने दो लड़कियों को गोद लिया हैं| बता दे जब बच्चों को गोद लेने का कोई चलन नहीं था ऐसे समय में सुष्मिता सेन ने दो बेटियां गोद ली थी|

अपनी पहली बेटी को गोद लेते समय सुष्मिता सेन अभी कुंवारी थी इसलिए इन्हे कई कानूनी परेशानिया भी हुई थी| इसके बाद 2010 में उन्होंने दूसरी बेटी को गोद ले लिया| उनकी पहली बेटी का नाम रेने और दूसरी बेटी का नाम अलीसाह हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *