फिल्म इंडस्ट्री ज्यादा पढ़े लिखे नहीं है ये बॉलीवुड कलाका, जानिए इनके नाम

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार है जिन्होंने अपने अभिनय के बल पर आपार शोहरत हासिल की है। इन कलाकारों की पहचान ना सिर्फ भारत में ​बल्कि विदेशों में भी है। लेकिन जिन सितारों ने आपार शोहरत हासिल की है वो असल जिंदगी में ज्यादा पढ़े खिले नहीं है। आज हम आपको ऐसे ही बॉलीवुड कलाकारों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने ज्यादा पढ़ाई खिलाई नहीं की है। लेकिन इसके बावजूद वो भारत के टॉप दिग्गजों की लिस्ट में आते हैं।

सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने तो ग्रेजुएशन तक पूरा नहीं किया है। लेकिन आज सलमान खान देश के लाखों करोड़ों दिलों की धड़कन है। उनकी फिल्में रिलीज होते ही बॉक्स आफिस पर 300 करोड़ का कारोबार आसानी से कर लेती है।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और होनहार अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती है। हालांकि ये बात अलग है कि वो ज्यादा पढ़ाई नहीं कर पाई। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद दीपिका के पास मॉडलिंग आफर्स आने लगे। जिसकी वजह से वो आगे पढ़ नहीं पाई।

आमिर खान
आमिर खान बॉलीवुड की सबसे होनहार अभिनेता है लेकिन आमिर ने सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ाई की है। उन्होंने 12 के बाद पढ़ाई नहीं की। उनका पढ़ाई में मन भी नहीं लगता था।

अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार ने भी सिर्फ ग्रेजुएशन किया और इसके बाद वो बच्चों को मार्शल आर्ट सिखाने लगे। ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी नहीं करने भी वो बॉलीवुड के सफल अभिनेता है।

रणबीर कपूर
अभिनेता रणबीर कपूर भी सिर्फ 10वी पास है। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़कर फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया और वो एक सफल अभिनेता है।

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ भी ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं है उन्होंने छोटी उम्र में ही मॉडलिंग की शुरू और वो बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री है।

करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर ने ते अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी नहीं की। करिश्मा कपूर ने महज 16 साल की उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था।

ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन एक एवरेज स्टूडेंट थी और उन्हें पढ़ाई में कोई दिलचस्पी नहीं थी। लेकिन आज वो दुनिया की सबसे मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री है।

करीना कपूर खान
करीना कपूर खान भी ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं है वो लॉ की पढ़ाई करना चाहती थी लेकिन वो फिल्मों में भी काम करना चाहती थी। आज करीना बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *