प्रेग्नेंट होने के लक्षण क्या है ? कैसे पता करें की प्रेग्नेंट है ? जानिए
अंडे और शुक्राणु के मिलन के बाद 5 से 15 दिन के भीतर स्त्री/लड़की प्रेग्नेंट होती है और प्रेग्नेंट होने के लक्षण (pregnancy ke lakshan) इन दिनों के बाद ही महसूस होते है। वैसे तो हर स्त्री/लड़की में प्रेगनेंसी के लक्षण अलग-अलग होते है क्योंकि हार्मोनल परिवर्तन हर लड़की/स्त्री में भिन्न होता है।
लेकिन इससे भी बड़ी समस्या यह है की प्रेगनेंसी और पीरियड आने के लक्षण लगभग एक जैसे होते है। पर थोड़ी सी सजगता और लक्षण दिखने के समय से हम प्रेगनेंसी और पीरियड आने के लक्षणों में फर्क कर सकते है। तो, आईए इस दुविधा को चुटकी बजाते ही दूर कर प्रेगनेंसी के लक्षणों का पता करते है।
- म्यूकस (Mucus) का दुधियापन बढ़ना और चिपचिपापन कम होना |
- पेट और कमर में ऐंठन और दर्द का होना |
- पेशाब करने की दर का बढ़ना |
- अत्यधिक थकान,पैरों में सुजन और बार-बार मुड़ का चेंज होना |
- पीरियड मिस होना |
- अचानक से खट्टा और चटपटा खाने का बहुत मन करना |
- हल्की ब्लड स्पोटिंग |
- ब्रेस्ट में खिंचाव और निपल का रंग गहरा होना |
- जी मचलना और हल्का सिरदर्द रहना |