प्रधानमंत्री नेहरू का सिगरेट वाला किस्सा क्या है? जानिए
एक बार नेहरू जी मध्यप्रदेश के दौरे पर गए।
उन्हें भोपाल राजभवन में ठहराया गया। उनके छोटी से छोटी आवश्यकता का ध्यान रखा गया।
परंतु प्रोटोकॉल अधिकारी से एक गलती हो गई। सिगरेट का इंतजाम नहीं हुआ।
प्रधानमंत्री के साथ जाने वाले अमले ने पूछा— सिगरेट कहां है?
प्रोटोकॉल अधिकारी ने अभी मंगवा देते हैं।
जब ब्रांड के बारे में पूछा गया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
वह ब्रांड भोपाल में न कोई खरीदता था और न ही बिकता था।
छानबीन करने पर पता चला कि उस ब्रांड के दो डिब्बे इंदौर में उपलब्ध थे।
इंदौर के कलेक्टर को वे डिब्बे खरीदने का आदेश दिया गया।
एक विशेष विमान भोपाल से इंदौर के लिए उड़ा। इंदौर हवाई अड्डे पर कलेक्टर सिगरेट के डिब्बे लिए खड़े थे।
प्रधानमंत्री के डिनर से पहले सिगरेट के डिब्बे राजभवन में हाजिर थे।
यह है इस देश के पहले प्रधानमंत्री और सच्चे गांधीवादी नेता की सिगरेट गाथा।
कृतज्ञ राष्ट्र को इतना तो अपने नेताओं के लिए करना ही चाहिए था।