प्याज खराब होने से कैसे बचाएं?
हम जब से भोपाल आऐ हैं, हर वर्ष लगभग मई के अंतिम सप्ताह से जून के प्रथम सप्ताह मे स्टोर करने हेतु प्याज़ खरीदते हैं। जब स्थानीय प्याज़ काफी सस्ती उपलब्ध होती है।
अलबत्ता इस वर्ष कोविड संक्रमण के “लॉकडाउन” के कारण मंडी नही जा सके व एक ट्रॉली वाले किसान से 7 रु. प्रति किलो के भाव से 50 किलो प्याज़ खरीदी।
उसे बारिश के कारण तापमान कम होने तक बचा कर रखना महत्वपूर्ण होता है। इस हेतु प्याज को किसी ठंडे स्थान पर फ़ैला कर रखना पडता है। जैसा हम हर वर्ष करते हैं। अभी भी लगभग 30 किलो बची है। अब तक लगभग 1किलो प्याज़ खराब भी हुई, जो जुडवां थी।