पाकिस्तान के बारे में कुछ उल्लेखनीय या असाधारण तथ्य क्या हैं? जानिए

पाकिस्तान का नाम सुनकर सबसे पहले तो दहशतगर्दी ही हमारे सामने घूमती है. लेकिन ऐसा नहीं है. कुछ अच्छाइयां भी हैं पाकिस्तान के नाम जो शायद हमे जानना जरूरी है. “युद्ध सरकारें करती हैं बर्बाद आम जनता होती है” यह बात दोनों तरफ के इन्तेहापसन्द लोग समझते हैं, लेकिन पेड मीडिया, पॉलिटिशंस, ब्यूरोक्रेट्स और कुछ लोग अमन की बातों से यूँ दूर हो जाते हैं जैसे मरुस्थल में मृग मरीचिका. खैर चलिए आपको बताते हैं इतिहास के सबसे मुश्किल हालत से गुजर रहे पाकिस्तान के बारे में कुछ अच्छी बातें.

१. पाकिस्तान दुनिया का २६वा सबसे बड़ा इकॉनमी है : आपको शायद यह जानकार आश्चर्य होगा की पाकिस्तान दुनिया की २६वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और इसका स्टॉक एक्सचेंज दुनिया में कारोबार के लिए २रा बेस्ट परफ़ॉर्मर है.

२. दुनिया की ७वीं सबसे बड़ी आर्मी : पाकिस्तान के पास दुनिया की ७वीं सबसे बड़ी थल सेना है जो लगभग ६.५० लाख स्टैंडिंग आर्मी के साथ अपने सरहदों एवं आतंरिक झमेलों को सँभालने में सक्षम दिखती है.

३. दुनिया में ४थे स्मार्ट लोग : थोड़ा हास्यास्पद है लेकिन इंस्टिट्यूट ऑफ़ यूरोपियन बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन के द्वारा १२५ देशों में कराये गए सर्वे में पाकिस्तान को ४था रैंक मिला है. दुनिया में वैज्ञानिकों और इंजीनीयर्स के मामले में यह देश ७वें नंबर पर आता है.

४. दुनिया में २रा सबसे बड़ा नमक का खदान : खेवरा माइंस को दुनिया का २रा सबसे बड़ा माइंस का खिताब मिला है और यह सबसे पुराना माइंस भी होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड रखता है.

५. दुनिया का सबसे बड़ा एम्बुलेंस नेटवर्क : विश्व विख्यात “ईदी फाउंडेशन” दुनिया में सबसे बड़ा एम्बुलेंस नेटवर्क चलने का विश्व कीर्तिमान रखता है.

६. पाकिस्तान के कुल भूमि क्षेत्र का लगभग 25% हिस्से में खेती होता है और दुनिया में सबसे बड़ी सिंचाई प्रणाली पाकिस्तान में ही है। पाकिस्तान रूस की तुलना में तीन गुना अधिक एकड़ में सिंचाई करता है।

पाकिस्तान में सिंधु नदी पर तारबेला बांध दुनिया का सबसे बड़ा मिटटी भराई करके तैयार किया हुआ बांध है और संरचनात्मक मात्रा से दूसरा सबसे बड़ा है।

७. दुनिया का सबसे बड़ा मानव नियोजित एवं मानव द्वारा विकसित जंगल : चंगा मंगा दुनिया में सबसे बड़े मानव-नियोजित और मानव-विकसित जंगलों में से एक है। इसमें लगभग 12,000 एकड़ का क्षेत्र शामिल है।

८. एशिया का सबसे बड़ा बर्ड सेंचुरी : पाकिस्तान में हंजा घाटी नाम की वैली है जो एशिया की सबसे बड़ी बर्ड सेंचुरी है और बर्फ पिघलने के बाद यहाँ की खूबसूरती धरती पर स्वर्ग का अहसास दिलाती है.

९. सबसे ऊंचा इंटरनेशनल राजमार्ग : पाकिस्तान में दुनिया का सबसे ऊंचा अंतर्राष्ट्रीय मार्ग है – काराकोरम राजमार्ग, जो दुनिया का 8वां आश्चर्य कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *