पांडवों के पिता राजा पांडु की मृत्यु कैसे हुई? जानिए
महाभारत के अनुसार राजा पांडु एक दिन शिकार पर गए और उन्हें एक मृग का जोड़ा सहवास की अवस्था मे दिखे। उन्होंने बिना कुछ परखे तीर चला दिया जिससे दोनों मर गए लेकिन फिर उन्हें पता चला कि मृग के धोखे में उनसे एक ब्राह्मण दंपति मारे गए है।
क्योंकि ब्राह्मण दंपति की हत्या ऐसे कर्म के बीच हुई तो गुस्से के मारे ब्राह्मण ने राजा को श्राप दिया कि अगर वो अपनी पत्नी से संसर्ग करेगा तो वह भी उसी की भांति मर जायेगा।
इसी बीच कुंती जो कि पांडु की प्रथम पत्नी थी उन्होंने संतति के लिए दुर्वासा द्वारा प्राप्त मंत्र द्वारा देवताओं की कृपा द्वारा युधिष्टिर, भीम और अर्जुन को जन्म दिया। इसके बाद माद्री ने भी नकुल-सहदेव को जन्म दिया।
इस प्रकार राजा पांडु एक दिन अपनी पत्नी के साथ जंगल मे थे और उन्होंने माद्री के साथ संसर्ग कर लिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी। माद्री ने फिर उनकी चिता के साथ सती होने का निर्णय लिया।