पतंग भारत के अलावा किस किस देश में उड़ाई जाती है? जानिए

पतंग विश्व के कई देशों में उड़ाई जाती हैं, लेकिन भारत के कई राज्यों में भी पतंग विभिन्न पर्वो और त्योहारों पर उड़ाई जाती है। माना जाता है कि पतंग का आविष्कार ईसा पूर्व तीसरी सदी में चीन में हुआ था।

दुनिया की पहली पतंग एक चीनी दार्शनिक मो दी ने बनाई थी। पतंग का इतिहास लगभग 2,300 वर्ष पुराना है। पतंग बनाने का उपयुक्त सामान चीन में उपलब्ध था जैसे रेशम का धागा और पतंग के आकार को सहारा देने वाला हल्का बांस।

चीन के बाद पतंगों का फैलाव जापान, कोरिया, थाईलैंड, बर्मा, भारत, अरब, उत्तरी अफ्रीका तक हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *