नहीं रहे शायर राहत इंदौरी, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद चल रहा था इलाज
मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन हो गया है। कोरोना पॉजिटिव
पाए जाने के बाद उन्हें अरविंदो अस्पताल में भर्ती किया गया था।
आज सुबह ही उन्होंने खुद ट्वीट कर खुद के कोरोना संक्रमित होने
की जानकारी दी थी लेकिन इंदौर की शान अब मौन में तब्दील हो गई
है। राहत इंदौरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका जाना पूरे
देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है।