नहाते समय सबसे पहले शरीर के इस अंग पर डालने से मिलेंगे कई फायदे!

नहाना, हमारी दिनचर्या का एक अहम हिस्सा है.रोजाना नहाने से बॉडी काफी फ्रेश महसूस करती है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की हमारी त्वचा पर सैकड़ों किस्म के बैक्टीरिया रहते हैं. यूं तो इनमें से ज्यादातर हमारे लिए फयदेमंद होते हैं लेकिन अगर आप नहीं नहाते हैं तो खतरनाक बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं जिससे ये संतुलन बिगड़ जाता है. संतुलन बिगड़ने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। आपको बता दे की आयुर्वेद में तो नहाने का बहुत महत्व बताया गया है। नहाने से शरीर की ऊर्जा बढ़ती है और आलस दूर होता है। कई बार नहाने के बाद भी आप फ्रेश महसूस नहीं करते हैं और आलस आता है जिससे अपने काम अधूरे रह जाते हैं। दोस्तों आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे जिन्हें नहाते समय करने पर आपको अच्छा महसूस करेंगे।

शरीर के इस हिस्से में डालें सबसे पहले पानी

दोस्तों आपको बता दे की अधिकतर लोग नहाते समय सबसे पहले सिर पर पानी डालते हैं। ऐसा करने से दिमाग की नसों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए दोस्तों आयुर्वेद के अनुसार नहाते समय सबसे पहले पैरों पर पानी डालें। ऐसा करने से आप पानी के तापमान को भांप लेते हैं। इसके अलावा अगर आप स्ट्रेस से जूझ रहे हैं तो सिर झुकाकर पहले पीछे गर्दन पर पानी डालें। दोस्तों इसके बाद पूरे शरीर पर पानी डालें। ऐसा करने से स्ट्रेस और दर्द दूर होता है।

दिन के इस समय ना नहाएं

दोस्तों आप सभी को पता हैं अधिकतर लोग दिन में किसी भी समय नहा लेते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ करे हैं तो आपको बता दें कि खाना खाने या नाश्ता करने के बाद कभी नहीं नहाना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, शरीर की गर्मी या पाचन अग्नि खाना पचाती है। नहा लेने से ये प्रभावित होती है और खाना नहीं पच पाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *