धोनी के बाद रैना भी रिटायर हुए, कहा- मैं इस सफर में आपका साथ दूंगा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद अब
सुरेश रैना ने भी सन्यास की घोषणा कर दी है।
उन्होंने भी इंस्टाग्राम
पोस्ट के ज़रिए इस बात की जानकारी दी। धोनी के सन्यास लेने
पर उन्होंने लिखा: “आपके साथ खेलना खुशनुमा था, गर्व के साथ
कहना चाहता हूँ कि इस सफर में मैं आपका साथ दूंगा।
” साल 2005
में डेब्यू करने के बाद 33 वर्षीय रैना भारत के लिए 322 मैच खेल
चुके हैं।