दुर्गा सप्तशती का पाठ नवरात्रि में कैसे करना चाहिये?

दुर्गासप्तशती’ के पाठ की सही विधि क्या है। यदि एक दिन में दुर्गासप्तशती का पूर्ण पाठ करना हो तो निम्न विधि से किया जाना चाहिए-

1. प्रोक्षण (अपने ऊपर जल का सिंचन करना)

2. आचमन

3. संकल्प

4. उत्कीलन

5. शापोद्धार

6. कवच

7. अर्गलास्त्रोत

8. कीलक

9. सप्तशती के 13 अध्यायों का पाठ (इसे विशेष विधि से भी किया जा सकता है)

10. मूर्ति रहस्य

11. सिद्ध कुंजीका स्त्रोत

12. क्षमा प्रार्थना

अगर एक दिन में दुर्गा सप्तशती का संपूर्ण पाठ नहीं संभव हो पाए तो ऐसे में पहले दिन केवल मध्यम चरित्र का पाठ करना चाहिए। फिर अगले दिन बचे हुए दो चरित्रों का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा दूसरा तरीका ये है कि पहले दिन प्रथम अध्याय का एक पाठ, दूसरे दिन द्विती अध्याय का दो आवृति पाठ और तृतीय अध्याय का पाठ, तीसरे दिन चौथे अध्याय का एक आवृति पाठ, चौथे दिन पंचम, षष्ठ, सप्तम और अष्टम अध्याय का पाठ, पांचवें दिन नवम और दशम अध्याय का पाठ, छठे दिन ग्यारहवां अध्याय का पाठ, सातवें दिन 12वें और 13वें अध्याय का पाठ। इसके बाद एक आवृति पाठ दुर्गा सप्तशती की करनी चाहिए।

दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से पहले और बाद में नवारण मंत्र “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाये विच्चे” का पाठ करना आवश्यक माना गया है। इस मंत्र में सरस्वती, लक्ष्मी और काली के बीज मंत्र का संग्रह है।

दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद क्षमापन स्तोत्र का पाठ अवश्य करना चाहिए ताकि नवरात्रि में हुए किसी भी प्रकार के अपराध से छुटकारा मिल जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *