दुबई-मुंबई में निवेश के नाम पर 59 करोड़ की ठगी, लखनऊ में अलास्का रियल स्टेट का एमडी गिरफ्तार
गोसाईंगंज में अलास्का रियल स्टेट कंपनी का कार्यालय खोलकर
दुबई-मुंबई में निवेश के नाम पर लोगों से 59 करोड़ की ठगी करने
वाली कंपनी के एमडी हरिओम यादव को मोहनलालगंज पुलिस ने
गिरफ्तार कर लिया है।
सुलतानपुर रोड से गिरफ्तारी दिखाई गई है।
कंपनी के डायरेक्टर समेत 8 लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर
जेल भेज चुकी है। 111 लोगों ने शिकायतें की थीं। अब तक 550
लोगों के साथ ठगी सामने आई है।
5 फरार जालसाजों की गिरफ्तारी
अभी होनी है। सदरपुर करोरा सकटू का पुरवा गांव के पास अलास्का
रियल स्टेट कंपनी का कार्यालय खोल कर पांच प्रतिशत मासिक
ब्याज पर लोगों का पैसा जमा करवाया गया।