दुनिया मे एक और बड़ी बीमारी का खतरा, इस चीज़ से हो रहा है दिमाग मे संक्रमण

अभी एक मुसीबत टली नही की दूसरी मुसीबत दुनिया को निगलने के लिए तैयार हो रही है। इस साल लगातार एक पर एक मुसबत आती जा रही है, मानो यह साल बीमारियो और मुसिबतो का तोहफा हो। और कही ना कही इन सारी मुसीबतो का जिम्मेदार हम इंसान ही है।

चीन के वुहान से से शुरू हुई महामारी के बीच अमेरिका के फ्लोरिडा मे एक अत्यन्त दुर्लभ प्रकार का अमीबा पाया गया है। इस अमीबा को बहुत ही जादा खतरनाक बताया जा रहा है। यह इंसान के दिमाग ने प्रवेश करके दिमाग को पूरी तरह से नष्ट कर देता है। यह एक ब्रेन ईटिंग अमीबा है। इस खतरनाक अमीबा का नाम नेग्लेरिया फाऊलेरि है।

मिली जानकारी के अनुसार इस अमीबा के संक्रमण की पुष्टि फ्लोरिडा के स्वास्थ विभाग सेंटर मे किया गया है। डॉक्टरों का कहना है की ये अमीबा इतना खतरनाक है की एक बार मस्तिष्क मे पहुचने के बाद ये दिमाग के सारे कोशिकाओं को नष्ट कर देता है, जिससे व्यक्ति की तत्काल मृत्यु हो जाती है।

यह अमीबा इंसान के दिमाग मे प्राइमरी इम्बेरिक मेंइंगोएंसफलाइटिस नाम एक प्रकार का संक्रमण फैला देता है। कुछ वर्ष पहले भी इस संक्रमण के कई मामले सामने आये थे जिसमे कई व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी। अब फिर से एक बार यह बीमारी अपना टांग पसार रही है।

डॉक्टरों और विशेषज्ञों का कहना है की नेग्लेरिया फाऊलेरि नामक यह खतरनाक अमीबा नदियों झील एवं तालाबो मे मिलता है। खास कर गर्म पानी मे इनकी तादाद बहुत अधिक मात्रा मे होती है।

नदियों तालाबो एवं झील मे नहाते वक्त यह अमीबा नाक के माध्यम से इंसान के दिमाग मे पहुंच जाता है और संक्रमण फैलाता है। व्यक्ति बीमार होने पर इसके कुछ लक्षण भी सामने आये है जिसमे व्यक्ति को तेज भुखार आता है। तेज सर दर्द होता है। और उल्टियां होने लगती है। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार यह बीमारी अभी फ्लोरिडा तक ही सीमित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *